भाजपा के नेता और कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए एक्सीडेंट पर कहा है कि इसका जिम्मेदारी ड्राइवर लेगा। बता दें कि आगे उन्होंने कहा है कि यह घटना दुखद है लेकिन जब यह घटना हुई थी तब हमारे बेटे की गाड़ी की तीन किलोमीटर आगे थी।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पास हुई भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। तो वहीं एक महिलाएं घायल, दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। करनैलगंज पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। तो वहीं घायल एक महिला को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज चल रहा है।
भाजपा सांसद पत्रकार पर भड़के
बता दें कि पूरा घटनाक्रम बताते हुए समय भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पत्रकार पर भी भड़कते दिखे। उन्होंने कहा कि आप ही फैसला कर लीजिए… अपराधी बना दीजिए… आपको पता है कि वो बच्चे पहले एक महिला से लड़े। महिला से लड़ने के बाद उनकी गाड़ी, यह गाड़ी से टकराई। यह दुर्घटना दुखद है। यह नहीं होना चाहिए।
यह प्रश्न पूछे जाने पर कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा तो इस पर भाजपा सांसद बृजभूषण ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी ड्राइवर लेगा।


