राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Loksabha Elections: फलोदी सट्टा बाजार ने लगाया अनुमान, कहा- यूपी में Bjp को इतनी मिलेगी सीटें?

by | May 31, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Loksabha Elections :  लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 को देशभर में शुरू हुआ था बस अब अपनी अतिंम चरण की ओर है। 1 जून को सातवें और अतिंम चरण की वोटिंग होगी और फिर 4 जून को नतीजे सामने आ जाएंगे। बता दें कि इस बीच नतीजे कैसे होंगे चुनाव का उसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। तमाम चुनावी विश्लेषकों के साथ-साथ अलग-अलग जगहों के सट्टा बाजार अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश  के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की जा रही है।

ये भी देखें : Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल, ट्रैफिक पुलिस को लू से बचा रहे | UP

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार यह बताया जा रहा है कि बीजेपी को यूपी में एक जोरदार झटका लगने वाला है। इसके अनुमान, बीजेपी उत्तर प्रदेश में 55-65 सीटें जीत सकती है, जो कि पिछले चुनाव 2019 में 62 सीटों और 2014 के चुनावों में 71 सीटों से कम हैं। बता दें कि 2019 के स्कोर से नीचे की स्थिति बीजेपी के लिए खराब प्रदर्शन होगा। अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी का खराब प्रदर्शन रहता है तो इसे यह कहा जाएगा कि भाजपा पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मिली गति को बरकरार रखने में नाकाम रही। 

ये भी पढ़ें : Amethi News : अमेठी में बेकाबू कंटेनर ने 7 गाड़ियों को रौंदा, 3 बच्चों की मौत, 6 घायल

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और सपा को राज्य में जीतने का अनुमान 15-25 सीटें है। मालूम हो कि 2019 के चुनावों में उत्तर प्रदेश की सपा और बसपा ने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए हाथ मिलाया था। मगर तब गठबंधन राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से केवल 15 सीटें ही जीत हुई थी और सिर्फ एक सीट कांग्रेस ने जीती थी।

वहीं 2019 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी नीत NDA ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर लड़ा था। तब बहुजन समाज पार्टी को 10 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में मिले वोट शेयर का हिसाब देखा जाए तो बीजेपी को 49.6 फीसदी वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी को उत्तर प्रदेश में 19.3 फीसदी और तीसरे स्थान पर रहने वाली समाजवादी पार्टी को 18 फीसदी वोट हासिल हुए थें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर