मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक को अपनी पूरी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे। इस दौरान जब वह स्टेज पर यूनिफार्म में परफॉर्म कर रहे थे उसी समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझ कर तालियां बचाते रहे। जब मंच पर करीब लगभग एक मिनट तक वह वैसे ही पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा। उनकी हालत ठीक नहीं होने पर तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें उसी समय मृत घोषित कर दिया।
देशभक्ति गानें पर कर रहे थे परफॉर्मेंस
यह पूरी घटना इंदौर के फूटी कोठी की बताई जा रही है जहां पर योग क्षेत्र में काम कर रही एक संस्था ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम में रिटायर्ड फौजी बलजीत भी अपनी पूरी टीम के साथ परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ जाकर बलजीत इस तरह के देशभक्ति जगाने वाली परफॉर्मेंस देते थे।
ये भी पढ़ें : चोरी ऊपर से सीना जोरी, BMW वाले ने ऑडी उड़ाने के बाद कार मैकेनिक को किया लाल-पीला
यह कार्यक्रम के दौरान कई लोग हॉल मे बैठे थे और बलजीत स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस कार्यक्रम में कई देशभक्ति की गीतों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। देशभक्ति गीत जैसे जिनमें मेरी आन तिरंगा है, वंदे मातरम.. शामिल रहे। जब बलजीत मंच पर एक फौजी की वर्दी पहने हुए देशभक्ति के गीत पर परफॉर्म कर रहे थे उसी समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और वहीं मंच पर ही गिर पड़े।
हॉस्पिटल पहुंचते ही हुई मौत
बलजीत को तुरंत उनके साथियों ने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने तुरंत इलाज शुरु की लेकिन तब तक बलजीत की सांस थम चुकी थी। डॉक्टर्स ने जांच के बाद बलजीत को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि बलजीत की मौत साइलेंट अटैक की वजह से हुई है।


