Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। आज सुबह करीब सात बजे वोट डालने के बाद मीडिया से बात की है। इस सीट पर गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Lok Sabha Election) वोट डालने के बाद मीडिया से बात की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर जो समर्थन प्राप्त होता है उसे देखते हुए यह कह सकते हैं कि 4 जून को जब जनता जनार्दन का फैसला आएगा। देश के अंदर आप निर्भर और विकसित भारत के लिए विरासत और विकास गरीबों के प्रति संवेदना युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य जिन लोगों ने जिन पार्टियों और जिन सरकारों ने काम किया है उसको पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आखिरी चरण में उत्साह देखने को मिल रहा- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी एक बार फिर से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। यूपी में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। सबका साथ सबका विकास के भावना के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है। उन्हें विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को और मिलेगा सातवें और आखिरी चरण में भी देश में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जनता से मतदान के लिए किया अपील
मौसम बहुत सुहावना है और इस सुहावने मौसम में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि जाति-मजहब अब और धर्म से ऊपर उठकर अपने देश के भविष्य के लिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना जो पीएम मोदी ने 10 वर्षों में देश को जो दिया है उसे साकार करने में योगदान दें।
मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 2047 में भारत को दुनिया की विकसित श्रेणी में खड़ा करने के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हो रहा है। उन्हें पूरा उम्मीद है कि 4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार अधिक बहुमत के साथ आकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सरकार करेगी।


