Exit Polls 2024 Live : देश भर में आज लोकसभा चुनावों के मतदान प्रक्रिया की समाप्ति हो गई। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव का आज सातवां और आखिरी चरण का मतदान भी संपन्न हुआ। इसी के साथ अब देश वासियों और नेताओं सहित हर किसी को इंतजार है 4 जून का जब ये पता चलेगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है।
हालांकि देश भर में आज से ही एग्जिट पोल्स ये कयास लगा रहे हैं कि किसकी सरकार बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। बता दें कि चार जून से पहले क्या संभावनाएं बन रही हैं या देश की जनता का क्या मू़ड रहा है इसके जरिए एग्जिट पोल्स (Lok Sabha Election 2024) ये पता लगाने की कोशिश करते हैं कि देश में केंद्र की राजनीति में कौन सत्ता हासिल करने वाला है।
2024 के लिए ये हैं विभिन्न एग्जिट पोल्स के आंकड़े
| एग्जिट पोल्स | बीजेपी+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| मैटरिज | 353-368 | 118-133 | 43-48 |
| जन की बात | 362-392 | 141-161 | 10-20 |
| डी-डायनैमिक्स | 371 | 125 | 47 |
| पीएमआर्क | 359 | 154 | 30 |
2019 में कुछ ऐसे थे एग्जिट पोल्स के कयास
| एग्जिट पोल्स | बीजेपी+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| एक्सिस माय इंडिया | 352 | 93 | 82 |
| टुडेज चाणक्य | 340 | 70 | 133 |
| सी-वोटर | 287 | 128 | 127 |
ये भी पढ़ें : हाथों में तिरंगा और जुबान पर देश भक्ति गीत, रिटायर्ड सैनिक की हार्ट अटैक से मौत


