राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Exit Poll Result 2024 Live : आज शाम साढ़े 6 बजे जारी होंगे एग्जिट पोल्स के आंकड़े, जानिए कौन रहेगा आगे?

by | Jun 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Exit Poll Result 2024 : 1 जून की शाम साढ़े 6 बजे का हर किसी को इंतजार है। आपको बता दें कि आज शाम साढ़े 6 बजे 2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज यानी शनिवार शाम (1 जून 2024) को पूरी हो जाएगी। वोटिंग खत्म होने के बाद यूपी की सभी 80 सीटों के अलावा देशभर की सारी 543 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल जारी किया जाएगा। एक जून को शाम साढ़े 6 बजे के बाद हर कोई सटीक एग्जिट पोल देखना चाहेगा।

एग्जिट पोल्स एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है। एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन होते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और वोटर्स मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं। इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है। एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं। इन पोल्स के आधार पर मीडिया चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करता है।

ये भी पढ़ें : Heat Wave alert : प्रचंड गर्मी का हाहाकार, पारा पहुंचा 56 डिग्री सेल्सियस, IMD के अलर्ट ने बढाई टेंशन

गौरतलब है कि 2019 में यूपी में भाजपा नीत NDA ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव को सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था। तब बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर फतह हासिल की थी।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजपी 50, सपा-बसपा गठबंधन 27 और कांग्रेस गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं, आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 62-68, सपा-बसपा को 10-16 और कांग्रेस गठबंधन को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने BJP 58, सपा-बसपा 20, कांग्रेस गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 49 सीटें मिली थी, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को 29 सीटें मिलन का अनुमान लगाया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आखिरी चरण के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग जारी है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ था, जो आज साढ़े 6 बजे समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब हर किसी की उत्सुकता एग्जिट पोल्स को लेकर है, जो आज शाम साढ़े 6 बजे के बाद जारी होंगे। आपको बता दें कि एग्जिट पोल से फाइनल नतीजों का महज एक अनुमान मिलता है, असली तस्वीर 4 जून को नतीजों वाले दिन ही साफ होगी।

ये भी देखें : Barabanki News : बाराबंकी में दो पक्षों के बीच जमकर कहा-सुनी के बाद चली गोली, युवक की हालत गंभीर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर