राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Exit Poll : अखिलेश यादव-राहुल गांधी का मोदी-योगी के सामने नहीं चला जादू?  देखिए एग्जिट पोल क्या कहता है?

by | Jun 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Exit Poll : कल यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान खत्म हो गए। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें उत्तर प्रदेश की कई हॉट सीट भी शामिल रही।

साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने साथ चुनाव लड़ा था। अब साल 2024 लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश और राहुल ने साथ चुनाव लड़ा है। मगर एग्जिट पोल के दावों ने सपा-कांग्रेस को चौंका दिया है। साल 2017 का विधानसभा चुनावों में एक नारा खूब वायरल हुआ। नारा था यूपी को ये साथ पसंद है।  मगर विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के इस साथ को पूरी तरह नकार दिया। हालत ये रही कि सपा से गठबंधन करके कांग्रेस ने जिन 114 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े थे  उनमें से सिर्फ 7 सीट ही कांग्रेस जीतने में कामयाब हो पाई। दूसरी तरफ सपा ने 311 सीटों पर चुनाव लड़े। मगर उसके खाते में सिर्फ 47 विधानसभा सीट ही आईं।

ये भी देखें : Barabanki News : बाराबंकी में दो पक्षों के बीच जमकर कहा-सुनी के बाद चली गोली, युवक की हालत गंभीर

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार भी अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने हाथ मिलाया। दरअसल कांग्रेस और सपा, विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल थे। यूपी में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा। ऐसे में कांग्रेस और सपा को लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर काफी उम्मीद थी। सपा चीफ अखिलेश यादव और कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत लगा दी और हर सीट पर काफी गुड़ा-भाग करके अपने उम्मीदवार उतारे। मगर अब एग्जिट पोल्स में जो सामने आया है, उससे एक बार फिर साल 2017 विधानसभा की याद ताजा कर दी हैं। अगर एग्जिट पोल्स के नतीजे सही होते हैं, तो सपा और कांग्रेस, दोनों को ही यूपी में बड़ा झटका लगने जा रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर