राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

आखिर क्यों यूपी में करारी हार से हारी बीजेपी? क्या CM योगी के पास है इस सवाल का जवाब…

by | Jun 6, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा (BJP) को सबसे ज्यादा नुक़सान हुआ है। जिस उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, जो बीजेपी के लिए सबसे आसान राज्य माना जा रहा था उसी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें घटकर आधी रह गई। और भाजपा पूर्ण बहुमत तक नहीं पा सकी। बावजूद इसके यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में उनकी चुप्पी पर कई तरह के कयास लग रहे हैं।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : मायावती ने हार के बाद दिए संकेत, अब मुस्लिमों को टिकट नहीं देगी BSP? | UP|

उत्तर प्रदेश में मिली BJP को करारी हार पर दो दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। राजनीतिक जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुप नहीं है। भले वो कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने पूरी फेहरिस्त तैयार कर रखी है। अगर हार पर उनसे कोई भी सवाल-जवाब होते हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह सकते हैं कि उनकी सुनी ही नहीं गई।

ये भी पढ़ें : स्मृति ईरानी को नहीं मिला इस नेता का साथ, जानिए अमेठी में bjp की हार की बड़ी वजह

जानकारों का यह दावा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पास बाकायदा एक लिस्ट है जिसके जरिए वो बता सकते हैं कि इन-इन लोगों का उन्होंने विरोध किया था, ये सभी चुनाव हार गए हैं। जबकि उनकी तरफ से पहले ही मनाही की गई थी। सीएम योगी ये कह सकते हैं कि टिकट बांटने में मनमानी की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अभी तक दस सालों तक यह देखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते थे पार्टी में वहीं होता है। हालांकि इस बार की सरकार में बदलाव काफी देखने को मिलेगा। पार्टी के अंदर भी और सरकार के अंदर भी क्योंकि अब बीजेपी (BJP) के पास पूर्ण बहुमत नहीं है ऐसे में सरकार और पार्टी में कई केंद्र दिख सकते हैं। जिनकी अनदेखी भाजपा पर भारी पड़ सकती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर