संसदीय दल की बैठक NDA के सभी दलों के नेताओं के साथ केंद्र में नई सरकार के गठन से पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई। इस दौरान NDA के सभी घटक दलों के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।
सीएम योगी ने दिया पीएम मोदी को बधाई
इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से बीजेपी संसदीय दल, NDA संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) के यशस्वी नेतृत्व में NDA परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित है।
सुभासपा प्रमुख ने भी दिया पीएम मोदी को बधाई
बैठक के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया X के जरिए शेयर किया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल के नेता, NDA के संसदीय दल के नेता व लोकसभा के नेता के रूप में चुना जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस बार भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जीत के बाद पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बैठक के लिए पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगा लिया। उन्होंने झुककर और अपने माथे से सम्मान पूर्वक संविधान को लगाया। ऐसा नहीं है कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
2014 में, संसद भवन के मुख्य द्वार पर बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के प्रवेश द्वार पर हाथ जोड़कर भूमि को स्पर्श किया था। बता दें कि इस बार NDA ने आम चुनाव में 293 सीटों पर जीत दर्च की है, जबकि भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की है।


