राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

एक ही परिवार के 3 बच्चों ने किया नीट एग्जाम में कमाल, जानिए क्या है इनकी रोचक कहानी

by | Jun 7, 2024 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट एग्जाम का रिजल्ट इस बार बेहद चौंकाने वाला रहा। इस बार नीट में रिकॉर्ड 67 अभ्यर्थियों ने टॉप किया है। इसमें 53 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं । इन सभी स्टूडेंट्स को 720 में 720 अंक (99.997129  परसेंटाइल) प्राप्त हुए हैं और सभी को रैंक 1 मिला है।

ये भी देखें : Nitish Kumar on PM Modi : नीतीश कुमार की बात पर हंस पड़े पीएम मोदी | Election 2024 |

वहीं देश की सबसे कठिन और प्रसिद्ध परीक्षाओं में से एक नीट एग्जाम (Neet Exam) है। मेडिकल लाइन में करियर बनाने वाले हर किसी की पहली प्राथमिकता होती है। नीट एग्जाम का परिणाम आने के बाद भोलाराम त्यागी के घर तो मानो खुशियों का बहार आ गया हो। आगरा के रहने वाले भोलाराम त्यागी के परिवार ने कमाल कर दिया है। अब आस-पास के लोग भी इस परिवार को डॉक्टर परिवार भी कहने लगे हैं।

ये भी पढ़ें : 8 जून से शुरू होगी लखनऊ में टर्मिनल 3 से इंटरनेशनल फ्लाइट, इन देशों के लिए कल सुबह से रवाना होगी फ्लाइट

इस परिवार के तीन भाई-बहनों ने एक साथ नीट परीक्षा दी और परीक्षा को पास किया। एक ही परिवार के 3 बच्चों का नीट क्रेक करना, अब पूरे शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है और हर कोई इन बच्चो की कामयाबी से खुश है। भोलाराम त्यागी परिवार को अब लोगों ने भी डॉक्टर्स का परिवार कहना शुरू कर दिया है।

भोलाराम त्यागी अपने परिवार के साथ आगरा के दयालबाग क्षेत्र में रहते हैं। परिवार में भोलाराम त्यागी के 3 बेटे हैं। अब भोलाराम त्यागी के 3 पोते-पोतियों ने एक साथ नीट परीक्षा पास की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर