PM Modi Oath Taking : नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वह भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए थे। उन्होंने नेल्सन मंडेला की बराबरी कर 2023 में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर ली थी।
आज 9 मई (रविवार) देश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वाराणसी से सांसद चुने गए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार ताजपोशी भी अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। यह पहली बार होगा जब कोई नेता 1962 के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा।
अमेरिकी सदन को संबोधित किया
22 जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे पर दूसरी बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था। 8 जून 2016 को इससे पहले वह भी अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके थे। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को जून 2023 में जून 2023 में संबोधित करते ही उन्होंने महान नेता नेल्सन मंडेला की बराबरी कर ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन कुछ चुनिंदा महान नेताओं की बराबरी कर ली, जो दो या दो से ज्यादा बार अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं। विस्टन चर्चिल और इस्राइल के मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतान्याहु तीन-तीन बार अमेरिकी सदन को संबोधित कर चुके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला और इस्राइल के पूर्व पीएम यित्झाक राबिन भी दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं।
राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी से निकले आगे
अपने पूर्ववर्ती राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव से इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी अमेरिका दौरे में आगे निकल गए। ये नेता एक-एक बार अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं। राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1985 में पहली बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था।


