UP News: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन की कस्टडी पैरोल दी। इसके बाद आज सुबह साढ़े चार बजे अब्बास को गाजीपुर जिला जेल लाया गया। अब्बास अंसारी फिलहाल कासगंज जेल में बंद हैं और उसे अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से पैरोल मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब्बास अंसारी को आज जिला जेल में रखा जाएगा। 10 और 11 जून को उन्हें पुलिस अभिरक्षा में मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक आवास पर ले जाया जाएगा।
हर रात उसे जिला जेल में रखा जाएगा और दिन में वह अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। इससे पहले अब्बास अंसारी को 10 अप्रैल को भी अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पैरोल दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक अब्बास अंसारी को जिला जेल की बैरक नंबर 10 में रखा गया है, जहां कभी उनके पिता मुख्तार अंसारी को रखा गया था। सजा के दौरान अफजाल अंसारी को भी इसी बैरक में रखा गया था। मुख्तार अंसारी का 28 मार्च को निधन हो गया था। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी इस समय कासगंज जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें..
पद ग्रहण करने से पहले क्यों और किसलिए ली जाती है शपथ ? जानिए क्या हैं इसके नियम
उनके पिता मुख्तार अंसारी का 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था। मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया था। अब्बास अंसारी गाजीपुर पहुंचे मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति अब्बास अंसारी को नहीं मिली थी, लेकिन बाद में उन्हें पैरोल मिल गई और वे अपने पिता की फातिहा में शामिल हुए। अब मुख्तार अंसारी के लिए एक और प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है और इसमें शामिल होने के लिए अब्बास अंसारी गाजीपुर पहुंच गए हैं। 10 जून और उसके अगले दिन 11 जून को अब्बास को पुलिस अभिरक्षा में मुहम्मदाबाद ले जाया जाएगा। उसके बाद 12 जून की मध्य रात्रि के बाद अब्बास अंसारी को वापस कासगंज जेल भेज दिया जाएगा।


