राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IND VS PAK : पाकिस्तान और भारत के खिलाफ इस मैच में किसका पलड़ा रहा भारी, यहां देखें मुकाबले में किसने किसके छुड़ाए छक्के

by | Jun 10, 2024 | ख़बर, खेल, ट्रेंडिंग, मनोरंजन, मुख्य खबरें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2024 हमेशा के जैसे इस बार भी बेहद रोमांचक मुकाबला मैच खेला गया। इन दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा से बेहद खास रहा है। ये दोनों टीमें पिछले एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड रहते हैं और अपनी स्क्रीन से चिपके रहते है। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। ये दोनों टीमों के बीच ऐसे में मैच आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही होते हैं। इसलिए इस महामुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

ये भी देखें : Ayodhya Public on Election Result : अब तो 5 रुपए में भी सवारी नही मानती.. | Faizabad | BJP |

ये दोनों टीमें टी-20 विश्व कप में आठवीं बार आमने-सामने थीं। टीम इंडिया ने सात बार मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान की टीम एक बार जीत हासिल करने में सफल हो पाई है। इंडिया टीम पाकिस्तान से टी-20 और वनडे दोनों विश्व कप मिलाकर सिर्फ एक बार हारी है। टी-20  विश्व कप 2021 में यह मैच खेला गया था, जिसे 10 विकेट से पाकिस्तान ने जीता था। 

ये भी पढ़ें : UP News : स्मृति ईरानी को नहीं मिला मोदी की बैठक में न्योता, यूपी में कट सकता है इन सब का पत्ता

टी-20 विश्व कप 2007 में पहला खेला गया था। पहले ही विश्व कप के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। तब शोएब मलिक पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बैटिंग की और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी। सबसे ज्यादा 53 रन मिस्बाह उल हक ने बनाए थे। उस वक्त सुपर ओवर नहीं होता था, बल्कि उसकी जगह बॉल आउट खेले जाते थे। जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक-एक करके पांच बार गेंदबाजों को विकेट पर हिट करना था।

भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने विकेट पर हिट किया और वे सफल रहे। जबकि पाकिस्तान की ओर से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी मिस कर गए और भारत ने यह मैच जीत लिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर