PM Modi Cabinet Portfolio Allocation : 9 जून रविवार की शाम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी NDA मंत्री-परिषद ने शपथ ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। बता दें कि किसके पास कौन सा विभाग होगा इसकी घोषणा भी कर दी गई है।
ये भी देखें : J&K : रियासी आतंकी हमले के पीछे कौन, 10 जून ही क्यों ? | #jammuandkashmirnews #news |
मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो वहीं राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। बता दें कि अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।
मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। खट्टर हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है। जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है। शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।
वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी से निर्मला सीतारमण को सौंपी गई
वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी फिर से निर्मला सीतारमण को सौंप दी गई है तो वहीं सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है।
| मंत्री | मंत्रालय |
| राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
| अमित शाह | गृह मंत्रालय |
| निर्मला सीतारमण | वित्त मंत्रालय |
| अश्विनी वैष्णव | रेल मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय |
| नितिन गडकरी | सड़क परिवहन मंत्रालय |
| अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा | सड़क परिवहन राज्यमंत्री |
| एस जयशंकर | विदेश मंत्रालय |
| मनोहर लाल खट्टर | ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय |
| तोखन साहू | शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री |
| श्रीपद नाइक | ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री |
| हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम मंत्रालय |
| पीयूष गोयल | वाणिज्य मंत्रालय |
| शिवराज सिंह चौहान | कृषि मंत्रालय |
| धर्मेंद्र प्रधान | HRD मंत्रालय |
| जीतनराम मांझी | लघु उद्योग मंत्रालय |
| किरेन रिजिजू | संसदीय कार्य मंत्री |
| सीआर पाटिल | जलशक्ति मंत्रालय |
| राम मोहन नायडू | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
| गजेंद्र शेखावत | संस्कृति और पर्यटन मंत्री |
| सुरेश गोपी | राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन मंत्री |
| भूपेंद्र यादव | पर्यावरण मंत्रालय |
| जेपी नड्डा | स्वास्थ्य मंत्रालय |
| चिराग पासवान | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
| सर्बानंद सोनोवाल | पोर्ट शिपिंग मंत्रालय |
| शांतनु ठाकुर | पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री |
| गिररीराज सिंह | कपड़ा मंत्रालय |
| प्रह्लाद जोशी | उपभोग्ता विभाग |
| अनुपूर्ण देवी | वीमेन चाइल्ड |
| एचडी कुमारस्वामी | स्टील मंत्रालय |
मोदी कैबिनेट में यूपी के इतने सांसद बनाए गए
मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। बिहार के बाद महाराष्ट्र से 6 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश से 5-5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।


