UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। इन दिनों यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण वहां के लोगों का जीना बेहाल हो गया है । आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग यूपी में चार दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी की अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम के शुष्क रहने के अनुमान जताया गया है। इस बीच राज्य में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से लू चलने की संभावना जताई गई है। अगले पांच दिन मानसून के यूपी की ओर बढ़ने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी को पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले चार दिन गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यूपी में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
इन शहरों में सबसे अधिक दर्ज हुआ तापमान
यूपी में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वाराणसी, प्रयागराज, इलाहाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
इन शहरों के लिए जारी हुए रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में ललितपुर, झाँसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और इलाहाबाद जनपद में प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी इलाकों में भी आज मौसम शुष्क ही रहेगा।


