राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार (15 जून) को मुलाकात कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ये सवाल लगातार चर्चाओं का विषय बना हुआ है क्योंकि संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने भी अपने एक बयान में बीजेपी को अहंकारी करार दिया है। इन कयासों के बीच आज 15 मई गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बीच एक अहम मुलाकात होने जा रही है।
मोहन भागवत से सीएम योगी करेंगे मुलाकात
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गोरखपुर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीफ मोहन भागवत भी आए हुए हैं। इसी दौरान आज मोहन भागवत और यूपी सीएम योगी के बीच मुलाकात होने जा रही है। बता दें कि ये पहला मौका है लोकसभा चुनावों के बाद, जब दोनों के बीच मुलाकात हो रही है। ये मुलाकात ऐसे समय में भी हो रही है। जब लोकसभा चुनावों में यूपी ने ही बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में बीजेपी की रणनीति और उसके संघ के साथ रिश्तों पर सवाल उठ खड़े हो रहे हैं।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और राज्य में संघ की गतिविधियों बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ आरएसएस के उत्तर प्रदेश एजेंडे को लेकर भी दोनों के बीच अहम चर्चा हो सकती है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियों में विस्तार करना चाहता है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसपर भी बात हो सकती है। दूसरी तरफ संघ अपने एजेंडे को लेकर भी सीएम योगी से विस्तार से बात कर सकता है।
इंद्रेश कुमार ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान
इससे पहले संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, जिस पार्टी ने (भगवान राम की) भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया गया। जिनकी राम में कोई आस्था नहीं थी, उन्हें एक साथ 234 पर रोक दिया गया।


