राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

यूपी में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून, जानिए मौसम विभाग ने क्या दी चेतावनी

by | Jun 15, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर में पिछले 3 दिनों तक लगातार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 34.4 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 18 जून तक इसी तरह दिन और रात में गर्म हवाएं चलेंगी।

ये भी देखें : PM Modi With Meloni : PM मोदी के समकक्ष इटली की पीएम, मेलोनी से नरेंद्र मोदी ने मिलाया हाथ |

अभी तक मौसम विभाग का आकलन था कि 29 जून तक कानपुर में मानसून दस्तक दे सकता है पर रमेल चक्रवात की वजह से जो मानसून तेजी से उत्तर प्रदेश (UP) की ओर बढ़ रहा था, वह अब पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच ठिठक गया है। इस वजह से गर्म हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें : Saharanpur News : अवैध खनन माफिया हाजी इकबाल पर कार्रवाई, सहारनपुर के हाजी ने कैसे खड़ा किया अरबों का साम्राज्य?

बता दें कि सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मानसूनी हवाओं को किसी तरह की कोई चक्रवाती हवाओं का साथ नहीं मिलने की वजह से समुद्र से उठने वाली हवाएं ऊपर की ओर नहीं जा पा रही हैं, जिसका असर सबसे ज्यादा यूपी (UP) पर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सभी जिले दूसरे राज्यों की अपेक्षा ज्यादा गर्म हैं। इस बार इसी वजह से ही मार्च से मई के बीच बारिश की मात्रा में 60 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर