राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

राहुल गांधी ने छोड़ी प्रियंका गांधी के लिए लोकसभा सीट, जानिए कहा से रहेंगे सांसद

by | Jun 18, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

कांग्रेस नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट में से एक चुन ली। उन्होंने वायनाड सीट खाली करने को लेकर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को बता दिया है।

निजी मीडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को रायबरेली सीट से सांसद बने रहने और वायनाड सीट छोड़ने को लेकर लेटर भेज दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सीटों वायनाड और रायबरेली से जीत हासिल की थी और उन्हें इनमें से एक सीट खाली करनी थी। कांग्रेस ने सोमवार 17 जून  को ही बड़ा ऐलान किया था कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड सीट से चुनावी पारी का आगाज करेंगी।

ये भी देखें : BJP on Priyanka Gandhi : वायनाड से उप चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा ? | Congress

प्रियंका गांधी अगर वायनाड सीट से उपचुनाव जीत जाती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी। ऐसा पहली बार होगा कि गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका -एक साथ संसद के सदस्य होंगे।

ये भी पढ़ें : UP Weather : यूपी के प्रचंड गर्मी का कहर जारी, इस बीच IMD ने दी बड़ी जानकारी

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैं वायनाड के लोगों को अपने भाई राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मैं सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि मैं वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर घबराई हुई नहीं हूं।

वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सोशल मीडिया समेत राजनीतिक गलियारों में चर्चा की खबर तेज हो गई है कि इस सीट से भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी। चर्चा ये भी है कि भाजपा तेज तर्रार नेता स्मृति ईरानी को वायनाड सीट से उतार सकती है। भले ही स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से के एल शर्मा के सामने लोकसभा चुनाव हार गई हों, लेकिन 2019 में वे कांग्रेस के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी को हरा चुकी हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें इस सीट से उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना सकती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर