राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

NEET पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार पर मनोज झा ने बोला हमला, कहा- ‘तो फिर नीरव मोदी भी नरेंद्र मोदी के मौसेरे..

by | Jun 24, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

NEET पेपर लीक को लेकर सियासी घमासान काम होने का नाम नहीं ले रहा। अब इस मामले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर यादव का आरजेडी से कनेक्शन जोड़े जाने पर बीजेपी पर पलटवार किया। मनोज झा ने कहा, आरोपी के नाम में सिर्फ यादव होने की वजह से इसका नाम लालू यादव से जोड़ा जा रहा है। तो फिर तो नीरव मोदी भी पीएम नरेंद्र मोदी का मौसेरा भाई है। 

ये भी देखें :  Delhi Water Crisis : दिल्ली में जल संकट के बीच टैंकर माफियाओं की मनमानी | WaterShortage | |Breaking|

मनोज झा ने कहा, जो बच्चे नीट धांधली के शिकार हैं हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, बिहार के संजीव मुखिया कौन हैं। इनकी पत्नी जदयू की नेता हैं, चुनाव लड़ चुकी हैं। झा ने संजीव मुखिया की फोटो सम्राट चौधरी के साथ भी दिखाई। उन्होंने कहा, जो किंगपिंग है उसे और उसके बेटे को प्रोटेक्ट करने की कोशिश क्यों हो रही है।

आरजेडी सांसद झा ने पूछा, परीक्षा लीक का बिहार और गुजरात कनेक्शन क्या है? जदयू और भाजपा के लोगों की इन लोगों पर शील्ड नहीं है तो ये कैसे काम कर रहे हैं? बता दें कि उन्होंने कहा, 2021 में किसके कार्यकाल में सिकंदर यादव को नौकरी मिली? उसके नाम में सिर्फ यादव नाम होने की वजह से लालू यादव के साथ नाम जोड़ा जा रहा है>

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 24 June : जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

नीट परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। इसे लगातार रद्द करने की मांग उठ रही है। NEET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। नीट को फिर से कराने की मांग के लिए छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर चुके हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। इन सबके बीच केंद्र ने NEET परीक्षा में कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी है। उधर, बिहार में पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अभी तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर