राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha First Session : सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार सासंद के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

by | Jun 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha First Session : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लगातार तीसरी बार लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने पर आपको हार्दिक बधाई!

ये भी पढ़ें : Delhi CM Arvind Kejriwal : सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को फ़िलहाल नहीं मिली राहत, 26 जून को होगी सुनवाई

आपके सफल नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं और अमृत काल के सभी संकल्पों को पूरा करने वाला साबित होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सांसद चुने गए हैं।

इस बीच संसद के पहले सत्र के दौरान अखिलेश यादव अपने सांसदों के साथ अलग अंदाज में नजर आए। सपा के सभी 37 सांसदों ने संविधान की एक प्रति थामी हुई थी। अखिलेश यादव ने बताया कि वे संविधान लेकर यह संदेश देने जा रहे हैं कि संविधान से समझौता नहीं किया जा सकता। इसके अलावा अखिलेश अयोध्या सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के साथ भी पैदल चले।

ये भी देखें : Water Crisis In Delhi :दिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण जल संकट जारी, स्थानीय लोग कर रहे संघर्ष |News|

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर