राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

भीषण गर्मी के बाद यूपी में मॉनसून दे रहा है दस्तक, IMD ने दी जानकारी

by | Jun 24, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

भीषण गर्मी से राहत के बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR में पारा 40 डिग्री के नीचे चला गया है। हालात मानसून (monsoon) के अनुकूल हैं और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा में भी बारिश होने के अनुमान लगाया जा रहा हैं।

ये भी देखें : Delhi Water Crisis : दिल्ली में जल संकट के बीच टैंकर माफियाओं की मनमानी | WaterShortage | |Breaking|

वही बात करें उत्तर प्रदेश की तो अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज काफी हद तक ठीक किया है। हालांकि लोगों को अभी भी मॉनसून (monsoon) में होने वाली बारिश का इंतजार है। उत्तर प्रदेश के उन किसानों को जिन्हें अपनी धान की खेती की चिंता है। मॉनसून की तेज बारिश के बगैर धान की खेती लायक अनुकूल माहौल बनना संभव नहीं है। इस बीच IMD ने देश में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की रफ्तार को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

IMD के आधिकारिक सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर यूपी समेत देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर कहां बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha First session : लोकसभा का आज पहला सत्र, भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

इसके मुताबिक, ‘हाल ही में सैटेलाइट इमेजरी से पता चलता है कि अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कभी-कभी तीव्र बौछारें, गरज के साथ छींटे, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसी दौरान विदर्भ और उससे सटे उत्तरी तेलंगाना, पूर्वी तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान,  रायलसीमा, तटीय और पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकन और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

IMD ने बताया है कि दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को पहुंचने और कई दिनों तक ठहर जाने के बाद रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया है कि, ‘दक्षिण-पश्चिमी मानसून (monsoon) अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग की बुलेटिन में बताया गया है कि अगले तीन-चार दिन के दौरान मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर