Lucknow Love Jihad : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद (Lucknow Love Jihad) का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना 2011 में उसका अश्लील वीडियो बनाया गया था जिसके बाद सलमान राई ने उसके साथ जबरन निकाह किया था। मिहला ने बताया कि निकाह के बाद सलमान ने उसका नाम बदल कर शाइन राई कर दिया था।
महिला ने बताया कि वो कई बार मोहनलालगंज कोतवाली के चक्कर लगा चुकी है लेकिन पुलिस ने ये कह कर वापस कर दिया कि लव मैरिज की है अब भुगतो। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके ससुर व देवर रेप करते हैं। महिला ने बताया कि उसके सास के सामने उसके ससुर व देवर रेप करते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं। बड़ी 12 साल की बीच वाली 6 साल की और छोटी बेटी 4 साल की है।
महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी के साथ भी उसका पति सलमान राई अश्लीलता करता है। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की जाती है। महिला ने बताया उसकी पिटाई का वीडियो भी उसकी बेटी ने बनाया है। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि सास-ससुर और देवर व पति बोलते हैं कि उससे और उसकी बेटियों से धंधा करवाएंगे।
पीड़ित महिला ने रोते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई। महिला ने गुहार लगाई कि उसे उसके बच्चे दिलवा दिए जाएं नहीं तो उसका पति उन्हें बेच देगा। गौरतलब हो कि महिला की सहयोग के लिए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा मैदान में उतर आया है। हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि दो दिन बाद महिला का शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई जाएगी।


