राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सपा प्रमुख अपने 37 सांसदों के साथ जब संसद में गये तो कुछ ऐसा था नजारा, सबके हाथों में थी यह किताब

by | Jun 25, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

समाजवादी पार्टी के प्रमुख (SP chief) अखिलेश यादव की जिंदगी का यह एक खास दिन है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिली शानदार सफलता के बाद 24 मई को अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ अपने 37 सांसदों को लेकर संसद भवन पहुंचे हैं। अखिलेश यादव और उनके सभी सांसद जिस तरह से सदन में आए हैं, अब वह काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

ये भी देखें : News : ब्यूटी पार्लर में सजने गई दुल्हन कि गोली मारकर हत्या | UP News | MP News |

सपा प्रमुख (SP chief) के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास पूरी कहानी बयां करता है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले यूपी में ही अखिलेश यादव ने भाजपा को हरा दिया और भाजपा को बहुमच से भी दूर कर दिया। बीजेपी को यूपी में सिर्फ 33 सीट ही मिली। ऐसे में अब सपा प्रमुख अपने सांसदों को लेकर आज यानी 24 जून के दिन संसद पहुंचे तो नजारा वाकई देखने वाला था।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 25 June : आज के पंचांग में क्या है खास, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सभी सपा सांसद अखिलेश यादव के साथ ही संसद में पहुंचे। सभी ने लाल टोपी पहन रखी थी। इस दौरान सपा के सभी सांसदों के हाथों में संविधान की किताब थी। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद संविधान की किताब हाथों में लेकर उन्हें वहां मौजूद मीडिया कैमरों को दिखा रहे थे।

बता दें कि इस दौरान सपा प्रमुख (SP chief) अखिलेश यादव ने सभी सपा सांसदों के साथ सदन के गेट पर फोटो भी क्लिक करवाए हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव और उनकी लोकसभा सदस्य पत्नी डिंपल यादव भी उनके पास ही खड़ी रही। फिलहाल अब अखिलेश यादव के अपने सांसदों के साथ सदन जाते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और सपा कार्यकर्ता में इसको लेकर भी खूब जोश है।

बता दें कि सपा प्रमुख (SP chief) अखिलेश यादव के हाथों में ही सपा की कमान है। साल 2014 लोकसभा चुनाव, फिर साल 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, फिर साल 2019 लोकसभा और साल 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में सपा कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यहां तक की साल 2017 के बाद वह साल 2022 यूपी विधानसभा चुनाव भी हार गई और यूपी में सत्ता नहीं बना पाई।

ऐसे में लगातार अखिलेश यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे थे। मगर साल 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की रणनीति ने यूपी में भाजपा को बुरी तरह से हराया। अकेले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को ऐसी चोट दी है, जिसकी उम्मीद भाजपा के रणनीतिकारों को शायद ही कभी रही होगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर