UP Weather : उत्तर प्रदेश में लोगों को हीट वेव (लू) से राहत मिली ही थी कि अब उमस भरी गर्मी के वजह से लोग परेशान हैं। यूपी में कई स्थानों पर आसमान में बदल छाए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) कि मानें तो यूपी में मॉनसून 1-2 दिन में दस्तक दे सकता है। यूपी में इस समय प्री-मॉनसून की गतविधियां चल रही हैं। इसकी वजह से मौसम में थोड़ा सुधार आया है और भीषण गर्मी से राहत मिली है। IMD आगे बताया, पूर्वी यूपी में आज (27 जून) मॉनसून के आने के ज्यादा आसार लग रहे हैं। IMD के अनुसार, 27-28 जून तक यूपी में मॉनसून दस्तक दे सकता है। वहीं, IMD ने कई जिलों में वज्रपात, आंधी और भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किया है. IMD के मुताकिब, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा (आंधी) 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी (UP) के कुछ जिलों में बारिश हो सकती। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें गोरखपुर, आंबेडकर नगर, गोंडा, अयोध्या, बहरइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, मऊ, महाराजगंज, बलिया, सोनभद्र, बस्ती, संत कबीर नगर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : President Murmu Live : राष्ट्रपति मुर्मू संसद में पिछले 10 की नीतियों का करेंगी जिक्र
यूपी में इन जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी (UP) में कुछ जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, शाहजहांपुर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कौशांबी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी शामिल हैं।


