राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP By Election 2024 : उपचुनाव में सपा दें सकती है मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट, जानिए कटेहरी सीट से कौन होगा दावेदार

by | Jun 27, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP By Election 2024 : यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सपा तैयारी में लगी हुई है। अब ये खबर आ रही है कि सपा मिल्कीपुर से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को सपा उम्मीदवार बना सकती है। वहीं कटेहरी से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा चुनाव मैदान में उतार सकती है।

ये भी देखें : Chandrashekhar Azad News : क्या दलित पॉलिटिक्स को मिला नया नेतृत्व ? | BSP | ASP | UP News |

यूपी (UP) में 9 विधानसभा सदस्यों के लोकसभा जाने के बाद सीटें खाली हो गई हैं। तो वहीं कानपुर के सीसामऊ से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी मामले में जेल की सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिस पर अब उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा की तरफ से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत पर दांव लगाने वाली है। ये जानकारी पार्टी के सूत्रों से मिला है। तो वहीं सपा कटेहरी विधानसभा सीट से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को चुनावी रण में उतार सकती है।

ये भी पढ़ें : आखिर क्यों कही श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में पक्षकारों ने ओवैसी की जीभ काटने की बात, जानिए पूरा मामला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। यहां से अवधेश प्रसाद ने बाजी मारी है। सांसद बनने से पहले वो मिल्कीपुर के विधायक थे, लेकिन सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है और इस सीट पर उपचुनाव भी होने हैं क्योंकि अवधेश प्रसाद अपनी विधायकी से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा जीत कर हार का हिसाब बराबर करना चाहती है, लेकिन इस सीट पर समाजवादी की तरफ से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर