राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chandauli : मनरेगा के लिए कभी नहीं किया काम फिर भी खाते में आए 20 हजार से ज्यादा रुपए, जानिए कैसे खुली भ्रष्टाचार की पोल

by | Jun 28, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, वाराणसी

Chandauli : चन्दौली में मनरेगा योजना को लेकर भ्रष्टाचार का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला समने आया है। केंद्र सरकार की मनरेगा योजना उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। गौरतलब हो कि मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का ये कान खड़े कर देने वाला है।

दरअसल पूरा मामला ये है कि चंदौली (Chandauli) जिले के एक मोटरसाइकिल मैकेनिक जुबेर ने बताया कि उसने मनरेगा के तहत कार्य नहीं किया फिर भी उसके खाते में मनरेगा का पैसा आया है। गौरतलब हो कि जुबैर ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है जिसमें मनरेगा योजना का पैसा आया है। जुबैर के बैक ऑफ बड़ौदा के खाते में 23856 रुपया आया है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : बारिश ने दी गर्मी से राहत पर जलभराव ने नागरिकों के जीवन पर डाला असर

जुबेर ने क्षेत्रपंचात्रत सदस्य पति मो.असरद अंसारी पर पैसा भिजवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल जुबेर ने मामले की लिखित शिकायत एडीएम अभय कुमार पाण्डेय से की है। एडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने मामले का लिया संज्ञान जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि चकिया विकास खण्ड के सिकन्दरपुर गांव का है ये पूरा मामला।

ये भी देखें : Sengol In Parliament : सेंगोल हटाने की मांग पर बवाल… सपा सांसद ने हटाने की कर दी मांग | News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर