उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आज 28 जून को एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। 3 बच्चों की मां दुल्हन बनकर ढोल नगाड़ों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई । वह उससे शादी करने पर अड़ी थी। प्रेमिका को देखकर प्रेमी के होश उड़ गए थे। उसने प्रेमिका को समझाने की काफी कोशिश किया लेकिन, वह अपने घर वापस नहीं गई। बल्कि शादी करने की तैयारी करने लगी।
प्रेमिका की हरकतें देखकर प्रेमी ने फोन करके पुलिस बुला ली। वहीं उसके परिजन हंगामे से परेशान होकर घर छोड़कर चले गए। हंगामा और ढोल नगाड़ों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने आरोप लगाया कि 9 साल से प्रेमी उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। ये मामला रायपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव खलियारी की है।
ये भी पढ़ें : योगी के बाद अमित शाह से मिलने गए राजभर, पेपर लीक मामले में लिया संज्ञान?
मंदिर में मांग भरकर दोनों ने की थी शादी
पीड़िता के अनुसार, उसने प्रेमी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि साल 2014 में वह प्रेमी से मिली थी। वह और उसका प्रेमी शादीशुदा है। उसने मंदिर में मांग भरकर उससे शादी की और शारीरिक संबंध भी बनाए। 9 साल से दोनों के बीच संबंध हैं। एक दिन उसने शारीरिक शोषण करते हुए का वीडियो बनाकर पति को भेज दिया, उसने विरोध किया तो वह धमकाने लगा।
वहीं पति ने भी उसे छोड़ दिया, इसके बाद उसने प्रेमी को उसे अपने साथ रखने को कहा। लेकिन, उसने कहा कि वह शादीशुदा और उनके बच्चों हैं तो वह उसे साथ नहीं रख सकता । काफी कहने के बाद भी वह नहीं माना। विरोध करने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। वह कहता है कि सबूत दिखाओ कि हमने शादी की है ।


