राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

‘जय फिलिस्तीन’ के नारे पर वीएचपी और बजरंग दल ने ओवैसी के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी

by | Jun 30, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

AIMIM और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के निशाने पर आ गए हैं। संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा दिया था, जिसके विरोध में अब दिल्ली में ओवैसी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

ये भी देखें : Radha Rani Controversy: कथावाचक Pradeep Mishra ने नाक रगड़कर राधा रानी से मांगी माफी | breaking |

दिल्ली पुलिस ने बिगड़ने वाले हालातों को देखते हुए पहले से ही बैरिकेडिंग कर दी थी। हालांकि, वीएचपी और बजरंग दल के सदस्यों को बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते हुए देखा है। उनके हाथों में ओवैसी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी थीं। विरोध प्रदर्शन में शामिल एक शख्स ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ था, जिस पर लिखा था- ‘संसद की मर्यादा तोड़े ऐसे सांसद, नहीं चाहिए, नहीं चाहिए.’ दिल्ली पुलिस को भगवा गमछा लपटे हुए युवाओं को घटनास्थल से हटाते हुए भी देखा गया।

ये भी पढ़ें : अयोध्या के राजा पर अवधेश प्रसाद को बड़ा बयान, कहा- राजा मां के पेट से पैदा…

बता दें कि,  25 जून मंगलवार को लोकसभा में संसद सदस्य के तौर पर शपथ लेने के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा देकर विवाद खड़ा कर दिया। उर्दू में शपथ लेने के बाद उन्होंने आखिर में ‘जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया था। उन्होंने संसद से युद्धग्रस्त फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता प्रकट की। जैसे ही उन्होंने जय फिलिस्तीन का नारा दिया है, वैसे ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने कई मिनट तक हल्ला मचाया।

वहीं, ओवैसी ने जय फिलिस्तीन नारे के बाद हुए विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा और खुद का बचाव किया। कुछ सांसदों ने ओवैसी की सदस्यता रद्द करने की मांग भी की। इस पर उन्होंने कहा, “उन्हें (सत्ता पक्ष) जो करना है, वो करने दीजिए। मैं भी संविधान के बारे में थोड़ा बहुत जानता हूं। ये खोखली धमकियां मेरे ऊपर काम नहीं करेंगी।” निजी मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हर कोई बहुत सी बातें कर रहा था। मैंने बस कहा कि जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। ये कैसे संविधान के खिलाफ है, मुझे कोई प्रावधान ही दिखा दीजिए।”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर