UP Weather Today : उत्तर प्रदेश (यूपी) में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से मौसम भी सुहावना किया हुआ है। बीते कुछ दिनों से हो रही हल्की हलकी बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जाहिर की है । वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कहीं तेज बारिश का अलर्ट है, तो कहीं हल्की बारिश देखने के लिए मिलेगी। देर शाम लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश होगी । साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
ये भी देखें : UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निकले दौरे पर | UP News | #ajayrai #news |
इन जगहों पर भी झमाझम होगी बारिश
IMD की माने तो आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड में आज तेज बारिश हो सकती है। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं उरई, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यूपी में आज आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में भी झमाझम बारिश हो सकती है।
अभी तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से मॉनसूनी बारिश देखने को नहीं मिली है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पश्चिम यूपी में मॉनसून कब दस्तक देगा और यहां कब बारिश पड़ेगी? ताजा जानकारी के मुताबिक, जल्द ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने वाला है। 3 से 4 दिनों के अंदर पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में मॉनसूनी बारिश देखने को मिल सकती है।


