राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Parliament Session 2024: अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘आवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..

by | Jul 2, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

18वीं लोकसभा में सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि 4 जून 2024 का दिन देश के लिए सांप्रदायिक राजनीति से आजादी का दिन था। इसके अलावा उन्होंने यूपी में भाजपा सरकार पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें : UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निकले दौरे पर | UP News | #ajayrai #news |

बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चुनाव के वक्त में कहा गया 400 पार, समझदार जनता को फिर एक बार धन्यवाद दूंगा। एक शेर पढ़ते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि – मैं कहना चाहता हूं कि ‘आवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर…..दरबार तो लगा है, लेकिन गमगीन हैं सब दरबार लगा है लेकिन बेनूर है।

ये भी देखें : UP Mlc By-election : यूपी में बीजेपी ने ऐलान किया विधान परिषद उपचुनाव कैंडिडेट का नाम, जानिए कौन हैं बहोरन लाल मौर्य?

यूपी में भाजपा सरकार को लेकर उन्होंने कहा, ‘जहां से प्रधानमंत्री चुनकर आते हैं, वहां की प्रदेश सरकार भी वन ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रही है। यूपी में अगर ये संभव करना है तो 35 प्रतिशत की ग्रोथ चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ये संभव नहीं हो पाएगा। हंगर इंडेक्स में हम कहां खड़े हैं? हैपिनेस इंडेक्स में हम कहां खड़े हैं?’

भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है ये सरकार चलने वाली नहीं है। ये गिरने वाली सरकार है। सपा प्रमुख अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते से हुए कहा कि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में है जो अटकी हुई। वो तो कोई सरकार नहीं।’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पेपर लीक के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘एक बड़ी परीक्षा (नीट) का भी पेपर लीक हो गया। पेपर लीक हो क्यों रहा है? ये सरकार पेपर लीक इसलिए करा रही है क्योंकि ये रोजगार नहीं देना चाहती है। पिछले दस सालों की उपलब्धि यही रही है कि एक शिक्षा माफिया का जन्म हुआ है। अगले हजार सालों के सपने दिखाने वाले, अगले महीने होने वाली परीक्षा की शुचिता की गारंटी कब लेंगे? जनता का जागरण काल आ गया है। नए राजनीति के जागरण काल के अनेक प्रतिनिधि यहां बैठे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर