राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सुष्मिता सेन ने  अपनी दूसरी बर्थ डेट की बताई स्टोरी, कहा -मुझे जिंदगी जीने का…

by | Jul 2, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, मनोरंजन

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मसहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने करियर में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं और उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलो में जगह बनाई है। हाल ही में पूर्व विश्व सुंदरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपडेटेड बायो से सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल उन्होंने अपने ‘दूसरी बर्थ डेट’ मेंशन की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक नई पोस्ट में दूसरी बर्थ डेट की स्टोरी का खुलासा भी किया है।

ये भी देखें : Chandra Shekhar Azad Speech: Nagina MP ने कांवड़ यात्रा और नमाज की तुलना क्यों की? Viral Video |

अपनी दूसरी बर्थडेट के पीछे की कहानी का सुष्मिता से ने खुलासा कर दिया है। सन फार्मा के कोलैबोरेशन से अपने इंस्टाग्राम फीड पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्ट्रेस ने अपने हार्ट अटैक के पीछे की कहानी सुनाई, जो उन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि वे उनकी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे और उन्हें लगा कि उनकी कहानी खत्म हो गई है।

ये भी पढ़ें : Parliament Session 2024: अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘आवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..

सुष्मिता ने आगे कहा, “मेरा जीवन एक कहानी है, और मैंने इसे निभाया और जीया है। कुछ समय पहले मेरी जिंदगी की कहानी में एक बड़ा मोड़ आया। बात तब की है जब मुझे दिल का दौरा पड़ा। वे मेरी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे। एक पल ऐसा आया जब मुझे लगा कि मेरी कहानी ख़त्म हो गई। ”

उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए अपने डॉक्टरों का धन्यवाद किया और मेंशन किया की डॉक्टरों ने ही उन्हें 27 फरवरी, 2023 को जिंदगी जीने का दुबारा मौका दिया है। सुष्मिता ने लिखा,“लेकिन मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद, यही वजह है कि मेरी कहानी अभी भी जारी है। उन्होंने मुझसे हार नहीं मानी और मुझे हार नहीं मानने दिया। उन्होंने मेरी जिदंगी की एक नई कहानी लिखी और मुझे एक नई दिशा दी। वह मेरा दूसरा जन्म तिथि था। मैं वह दिन और अपनी कहानी सभी डॉक्टरों को समर्पित कर रही हूं। आज ग्रेटिट्यूड का दिन है। मेरे डॉक्टरों ने मुझे जीवन जीने का दूसरा मौका दिया है, और मैं उन्हें टॉप, मिडिल और बॉटम ऑफ माई हार्ट से धन्यवाद कहना चाहती हूं।”

बता दें कि मार्च 2023 को सुष्मिता को जयपुर में वेब सीरीज आर्या की शूटिंग के दौरान भारी कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनके दिल में एक स्टेंट लगाया गया है।

सुष्मिता ने आगे लिखा था, “अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा, शोना, मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई, स्टेंट लगाया गया और सबसे जरूरी बात, मेरे हार्ट स्पेशलिस्ट ने कंफर्म किया कि ‘मेरा दिल बहुत बड़ा है’ बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और रचनात्मक कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहिए किसी अन्य पोस्ट में ऐसा करूंगी! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों अच्छी खबर देने के लिए है, कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ लाइफ के लिए तैयार हूं! मैं आप लोगों से हद से ज़्यादा प्यार करती हूं!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर