राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras Stampede : हाथरस मामले को लेकर भड़की बसपा प्रमुख, कहा – बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई…

by | Jul 6, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Hathras Stampede : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने हाथरस कांड वाले बाबा सूरजपाट जाटव उर्फ भोले बाबा पर तीखा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि ऐसे पाखंड और अंधविश्वास वाले बाबाओं के बहकावे में नहीं आना चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

ये भी देखें : Breaking News : भोले बाबा के यहां भी आलीशान आश्रम.. खड़ा किया 100 करोड़ का साम्राज्य ||

इसी के साथ बसपा चीफ मायावती ने दलित वर्ग को नसीहत देते हुए कहा है कि वह ऐसे बाबाओं के चक्कर से दूर रहे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताएं रास्ते पर ही चलकर सत्ता हासिल करें और अपने जीवन में बदलाव लाए। इसी के साथ बसपा चीफ मायावती ने योगी सरकार से भी कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते बाबा समेत जितने भी दोषी हैं, किसी के खिलाफ एक्शन कमजोर नहीं पड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Hathras Stampede : हाथरस हादसे के 4 दिन बाद भोले बाबा का बयान आया सामने, कही ये बड़ी बात

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस (Hathras) कांड वाले बाबा सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा की आलोचना की है। इसी के साथ उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी बात भी रखी है। मायावती ने सोशल मीडिया X के जरिए कहा, देश में गरीबों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी व अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास व पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपने दुःख व पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए।

मायावती ने आगे लिखा, ‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर इन्हें सत्ता खुद अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी अर्थात् इन्हें अपनी पार्टी बसपा से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे काण्डों से बच सकते हैं जिसमें 121 लोगों की हुई मृत्यु अति-चिन्ताजनक है।

इसी के साथ मायावती ने भोले बाबा पर सख्त कार्रवाई की की बात भी कही है। बसपा चीफ ने सोशल मीडिया X पर आगे लिखा, हाथरस काण्ड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी है। इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर