राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र का किया ऐलान, जुलाई में इस तारीख को होगा पेश?

by | Jul 6, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (6 जुलाई) को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए संसद के आगामी बजट सत्र का ऐलान कर दिया। किरेन रिजिजू ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर 22 जुलाई को संसद में बजट सत्र बुलाने पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा। बजट सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं, किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में 23 जुलाई को बजट पेश होगा।

ये भी देखें : UP News : ‘दुकानों का नाम हिन्दू देवी-देवता पर न रखें मुस्लिम दुकानदार’- कपिल देव | Breaking News |

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था, क्योंकि यह आम चुनाव का साल था। वह लगातार सातवां बजट पेश करेंगी, ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली वित्त मंत्री होंगी। ऐसे उम्मीद जताई जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्त वर्ष 2025 का बजट पेश करेंगी।

ये भी पढें : NEET-UG काउंसलिंग स्थगित होने पर बोले कांग्रेस नेता, कहा – लाखों युवाओं का भविष्य…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि केंद्र सरकार देश के नागरिकों के जीवन में सुधार के लिए समर्पित है और इसके लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 24 जून से संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया था। जहां नए संसद सदस्यों ने शपथ ली और 27 जून को राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

यह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान पेश किया गया पहला बजट होगा। बजट से इसलिए भी अधिक उम्मीदें लगाई जा रही है क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा था कि इस बार कई ऐतिहासिक कदम देखने को मिलेंगे। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से सुधार होने की भी बात कही थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर