राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

यूपी के सीएम को राहुल गांधी ने लिखी चिट्टी, खुले दिल से मुआवजा देने की कही बात

by | Jul 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस में भगदड़ की घटना के संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख। पीड़ितों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की बड़ी मांग की है। इससे पहले राहुल गांधी ने हाथरस और अलीगढ़ पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात भी की थी। मालूम हो कि हाथरस में नारायण साकार हरी उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मची, जिसमें 121 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।

ये भी देखें : Breaking News : अमृतपाल और राशिद ने ली सांसद के तौर पर शपथ… | Latest News | |Viral |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखते हुए कहा, “हाथरस हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।”

हाथरस में 5 जुलाई शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘यह दुख की बात है कि इतने परिवारों को कष्ट सहना पड़ा, इतने लोगों ने अपनी जान गंवा दी।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक नजरिए से बात नहीं करना चाहता, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ चूक हुई है। गलतियां हुई हैं और उनकी पहचान की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए यह कठिन समय है और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दें क्योंकि वे गरीब हैं।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : यूपी में जुलाई के इन तारीख को होगी भारी बारिश, IMD ने बताया नया अपडेट

कांग्रेस नेता ने कहा,गरीब परिवार हैं और उनके लिए यह कठिन समय है, इसलिए अधिकतम मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए। मैं यूपी के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे खुले दिल से मुआवजा दें। वे गरीब लोग हैं और उन्हें अभी इसकी जरूरत है। अगर आप उन्हें छह महीने बाद, एक साल बाद देंगे या इसमें देरी करेंगे तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा। मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए और जो भी दिया जाए, खुले दिल से दिया जाना चाहिए।  राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्होंने (मृतकों) परिवार के सदस्यों के साथ ‘व्यक्तिगत तौर पर’ बातचीत की।

ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि धार्मिक सभा में मची भगदड़ के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर