PM Modi Russia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज शिखर वार्ता होनी है। इससे पहले सोमवार को रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष रूसी सेना में भारतीयों के फंसे होने का मुद्दा उठाए जाने के बाद रूस ने रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कई भारतीयों को धोखा देकर रूसी सेना में भर्ती करने का खुलासा हुआ था। दर्जनों भारतीय रूसी सेना में फंसे हैं और कई भारतीय रूस-यूक्रेन युद्ध में मोर्चे पर तैनात हैं। दो दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को आए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने 8 जुलाई को सोमवार शाम राष्ट्रपति पुतिन के साथ निजी डिनर में यह मुद्दा उठाया। जिस पर रूसी राष्ट्रपति अपनी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को बर्खास्त करने और उनकी भारत वापसी में मदद करने पर सहमत हो गए।
यह भी देखें : Hathras News : भोले बाबा की गिरफ्तारी पर मंत्री जयवीर सिंह | UP News | Latest News |
अच्छी सैलरी का लालच देकर रूसी सेना में किया शामिल
उल्लेखनीय है कि अच्छी सैलरी का लालच देकर एजेंटों द्वारा करीब दो दर्जन भारतीयों को रूसी सेना में शामिल करा गया है। इन भारतीयों को यूक्रेन युद्ध में मोर्चे पर तैनात किया गया है। इस साल की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पंजाब और हरियाणा के कुछ लोगों को रूसी सेना की वर्दी में देखा गया था। इस वीडियो में इन भारतीयों ने दावा किया कि उन्हें यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए धोखा दिया गया। इन भारतीयों ने सरकार से उनकी वतन वापसी के लिए कोशिश करने की अपील की।
पुतिन ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद भारत सरकार ने रूस के समक्ष यह मुद्दा पर बात की। साथ ही सरकार ने धोखा और झूठे वादे कर भारतीयों को विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात भी कही थी। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने ऐसे एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की और भारतीयों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ भी किया। जांच में पता चला कि एजेंटों ने कम से कम 35 भारतीयों को रूस भेजा गया था। डिनर के समय राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लगातार तीसरी बार फिर से निर्वाचित होने पर बधाई दी और भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की की भी तारीफ की।


