Ghazipur : खबर गाजीपुर से है जहां लखनऊ की गैंगेस्टर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम का बयान सामने आया है। कोर्ट से एनबीडब्लू जारी होने के बाद सुभासपा विधायक बेदी राम ने कहा कि ये बहुत पुराना केस है इसमें 18 आरोपी हैं। बेदी राम ने दावा किया कि मैं और मेरा वकील हमेशा कोर्ट जाते हैं।
बेदी राम ने कहा कि मामले मे कुछ आरोपी कोर्ट मे नहीं उपस्थित हो रहे थे। ऐसे में कोर्ट ने सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के लिये एनबीडब्लू जारी किया। उन्होनें कहा कि 26 जुलाई को इस केस में चार्ज बनना है। अपने वायरल वीडियो पर भी बेदी राम बोले और कहाकि वो डीप फेक वीडियो है और एआई तकनीक से ब्नाया गया है।
ये भी देखें : Breking News : अजब लूट की घटना का गजब खुलासा | Latest News | Breaking
बेदी राम ने कहा कि सब राजनीति से प्रेरित है। नीट पेपर लीक में मेरा नाम नहीं है। बेदी राम ने कहा कि मैं दलित विधायक हूं इसलिये विपक्ष मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम कर रहा है। मेरी गिरफ्तारी की गलत खबर चलायी गयी। मेरे सभी केस झूठे हैं। ओमप्रकाश राजभर के बयान के सवाल पर बेदी राम ने कहा कि उन्होंने सही कहा है टिकट समाजवादी पार्टी के उदयवीर ने दिलाया था।
बेदी राम ने दावा किया कि सुभासपा के अध्यक्ष जी हमारे साथ हैं। ओमप्रकाश राजभर के नौकरी दिलाने के बयान पर बेदी राम ने कहा कि उन्होंने ये मजाक में कहा था। विधायक बेदी राम लखनऊ की गैंगेस्टर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद आज अपनी पार्टी के कार्यक्रम में गाजीपुर पहुचे थे। शहर के एक होटल मे सुभासपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन था। कार्यक्रम में अरविंद राजभर भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : दो दिवसीय यात्रा से वापस स्वदेश लौटे पीएम मोदी, दौरे को लेकर कही ये बड़ी बात


