उत्तर प्रदेश (UP) में मॉनसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। कई जगहों पर बारिश और आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि यूपी के कई अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आकाशीय बिजली की जमीन में आने से प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 11 लोगों ने जान गवा दी। वहीं सुल्तानपुर में सात और चंदौली में छ: लोगों की जान चली गई और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मैनपुरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में भी 4 लोगों की आकाशीय बिजली से जुड़ने से मौत की खबर सामने आ रही है।
12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए
पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली में 10 जुलाई बुधवार की शाम आकाशीय बिजली ने जमकर तांडव किया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वही, इन घटनाओं में मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जो लोग घायल हैं, उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी में उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज, कांग्रेस भी मांग रही सपा से सीट?
बिजली के चपेट में आ गए मौत
मृतकों में मुगलसराय थाना क्षेत्र के तीन, अलीनगर थाना क्षेत्र के दो और कंदवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति शामिल हैं। मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा कला निवासी 40 वर्षीय पल्लू की गंगा नदी में मछली मारते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं कुंडा खुर्द के रूपलाल निषाद की भी मौत गंगा नदी में मछली मारते समय हो गई। वहीं कंदवा थाना क्षेत्र के कोदई गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मुनीब बिन्द खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
इसी तरह अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस चरा रहे दो चचेरे भाइयों, 13 वर्षीय चिंटू और 15 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। वही अलग-अलग गांवो में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।


