राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी, ये बड़े सितारें भी रहेंगे मौजूद

by | Jul 12, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

अनंत-राधिका मर्चेंट की शादी आज मुंबई के बीकेसी में जियो सेंटर में सात फेरे लेंगे, जिसमें बॉलीवुड के बड़े नाम, दुनिया के राजनेता, टेक सीईओ और यहां तक ​​कि यूएस रियलिटी शो के सितारे भी शामिल होंगे। यह जामनगर और यूरोप में महीनों तक चले प्री-वेडिंग उत्सवों के बाद हो रहा है।

ये भी देखें : Haldwani News : ऐसी लागी लगन… हल्द्वानी की बेटी बनी ‘मीरा’ | Breaking News | Viral News |

अनंत अरबपति व्यवसायी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे लाडले बेटे हैं। राधिका व्यवसायी वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला की बेटी हैं।

सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, भविष्यवादी पीटर डायमंडिस, कलाकार जेफ कूंस, सेल्फ-हेल्प कोच जे शेट्टी, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व कनाडाई पीएम स्टीफन हार्पर के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : UP News : 40 दिनों के अंदर सात बार सांप ने काटा, जानिए रहस्यमयी कहानी

किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन भी मुंबई पहुंच चुकी हैं। अनंत-राधिका की शादी शादी में बॉलीवुड सितारों के भी शामिल होंगे। शादी से पहले आयोजित कार्यक्रमों में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट शामिल हुए।

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा-जोनस, ऐश्वर्या राय-बच्चन, जान्हवी कपूर और सारा अली खान के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। अक्षय कुमार को कोरोना होने की वजह से वो अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर