राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उमस भरी गर्मी से परेशान यूपी वासी, जानिए आज कैसा रहेंगा मौसम

by | Jul 15, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश (UP) में मॉनसून के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बीते दो दिनों में सूबे में मॉनसून की तीव्रता में कमी आई है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिला रहा है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग का लखनऊ केंद्र लगातार सूबे में बारिश का अनुमान जाता रहा है, लेकिन बादल जमकर नहीं बरस रहे हैं। इस बीच लोगों के मन में यह सवाल है कि 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

ये भी देखें : Khujli Gang News : Delhi में एक्टीव हुआ खुजली गैंग | Breaking News | Viral News | Latest Update |

मौसम विभाग के अनुसार,  आज यानी 15 जुलाई को यूपी (UP) में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना बताई जा रही है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश के साथ बज्रपात की संभावना है। पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगह पर भारी बारिश हो सकती है। IMD  के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Sawan 2024 : इस खास तरीके से करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना, भक्तों पर होंगी भोलेनाथ की कृपा

मौसम विभाग ने यूपी (UP) के मुजफ्फरनगर,सहारनपुर, मेरठ, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई खैरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी,  बिजनौर,  मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद,ज्योतिबाफुले नगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बदायूं, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर में भारी मेघ के साथ बिजली गिरने का संभावना बताई जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर