UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी तो कभी रफ्तार पकड़ती आ रही है। बारिश कम होने के वजह से तापमान में भी इजाफा हो रहा है,जिसके वजह से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान है। जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में जमकर मॉनसूनी बारिश हुई थी। इसका नतीजा यह था कि यूपी के कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। मगर अब मानों मॉनसून अपनी राह भटक गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुमान के अनुसार, मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। इसकी वजह से उत्तरी हिस्सा शुष्क होता जा रहा है। यही कारण है कि लोगों को अब फिर गर्मी का अहसास हो रहा है।
ये भी पढ़ें : UP News : डगमगाई UP की सियासत, भारतीय जनता पार्टी में खटपट, जानिए क्या है मामला
कई जिलों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को बादलों की आवाजाही के बीच धूप होगी। बारिश के आसार काम रहेंगे। मगर, 19 जुलाई से मौसम बदलेगा और कई जिलों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। इस बीच बुधवार और गुरुवार को दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी।
मौसम विभाग ने बताया
मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार 17 जुलाई को रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में भारी वर्षा का अलर्ट है।


