राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, एक फिर दस्तक देगा मानसून

by | Jul 18, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : जुलाई महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपना जलवा दिखाया था, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसकी रफ्तार में कमी आ गई है। बता दें कि यूपी में मॉनसूनी बारिश न होने की वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मगर इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज यानी 18 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी देखें : Hathras News : भगदड़ पर ‘भोले बाबा’ का बड़ा बयान | Uttar Pradesh | Latest News | Breaking News |

IMD  के अनुसार अगले तीन दिनों तक गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा ,⁠बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, ⁠हमीरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, ⁠मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र , ⁠मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया में बारिश की संभावना बताई जा रही है।

येै भी पढ़ें : NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर SC में 40 याचिकाओं पर सुनवाई, NTA ने कहा- याचिकाकर्ताओं के आरोप…

बता दें कि हीं मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP) के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे बाद प्रदेश में फिर से मॉनसून दस्तक देने वाला है। यानी अगले तीन दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होनी की जानकारी दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर