राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maulana Tauqeer : मौलाना तौकीर के धर्म परिवर्तन और सामूहिक निकाह के आयोजन पर फिरा पानी, यहां जानिए वजह

by | Jul 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Maulana Tauqeer : बरेली में प्रशासन ने मौलाना तौकीर के 21 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आवेदन को निरस्त कर दिया। खलील इंटर स्कूल ने भी ऐसे विवादित कार्यक्रम की अनुमति वापस ले ली। पुलिस प्रशासन के सख्त रुख और विभिन्न संगठनों के विरोध के चलते मौलाना तौकीर ने एक बार फिर कदम पीछे खींच लिए हैं।

आईएमसी के संगठन प्रमुख नदीम कुरैशी ने 11 जुलाई को प्रशासन को आवेदन देकर पांच जोड़ों का धर्म परिवर्तन कर 21 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह कराने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद 15 जुलाई को आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। तौकीर के बयान से नाराज विभिन्न संगठन लगातार इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं।

साथ ही कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई है। प्रथम सीईओ ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए दिए गए आवेदन की जांच कराई। गुरुवार शाम को प्रथम सीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी। सीईओ ने अनुमति आवेदन में धर्म परिवर्तन कर शादी करने की मंशा रखने वाले युवकों का नाम दर्ज न करने पर भी सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें : NEET Paper Leak Case : सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर मामले में कही बड़ी बात, रिजल्ट जारी करते समय छात्रों की…

रिपोर्ट में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन व दबाव बनाने की बात कही गई है, जो अपराध है। पुलिस रिपोर्ट में 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा का भी हवाला दिया गया है। बताया गया है कि यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान शुरू कर देंगे। इस बीच तौकीर ने 21 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह की अनुमति मांगी। इस संदर्भ में सीईओ ने हिंदू संगठनों के विरोध को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

खलील हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन ने तौकीर को किसी भी हालत में स्कूल परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल परिसर में किसी भी विवादास्पद कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने गुरुवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को पत्र लिखकर बताया कि उनकी ओर से कार्यक्रम की अनुमति रद्द की जा रही है।

पत्र में कहा गया है कि आयोजकों की ओर से 11 जुलाई को आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें सामाजिक कार्य के लिए अनुमति प्रदान की गई थी। खलील स्कूल के प्रबंधक मुमताज अख्तर हुसैन ने कहा कि अनुमति गलती से जारी हो गई थी। उनका इरादा कोई विवादित कार्यक्रम आयोजित करने का नहीं था। प्रबंध समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी गई है।

डीआईओएस सहित सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया है। सोमवार को मौलाना तौकीर ने बयान जारी कर कहा था कि वह 21 जुलाई को खलील स्कूल में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह कराएंगे। विरोध देखने के बाद संगठन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना दी। बुधवार को तौकीर ने घोषणा की थी कि वह 21 जुलाई को हर हाल में कार्यक्रम कराएंगे।

अब गुरुवार को मौलाना तौकीर ने कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की। आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह स्थगित करने की सूचना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जारी की है। हम अमन पसंद लोग हैं। पुलिस-प्रशासन ने हमारी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

ये भी देखें : Hathras News : भगदड़ पर ‘भोले बाबा’ का बड़ा बयान | Uttar Pradesh | Latest News | Breaking News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर