Amroha Breaking : अमरोहा में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, दरअसल खबर ये है कि अमरोहा में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर यातायात बाधित हो गया। मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे मार्ग की अप और डाउन दोनों लाइनें प्रभावित हो गईं। यह घटना तब हुई जब ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया।
दिल्ली और लखनऊ दोनों जगहों के रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। बता दें कि अमरोहा के तमाम रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली और लखनऊ के बीच ट्रेन सेवाओं का सुचारू संचालन प्रभावित हुआ।
इस घटना के कारण किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, प्रभावित मार्ग पर पटरियों को साफ करने और ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब हो कि बीते दिनों ही गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी जिससे कि पांच यात्री की मौत हो गई थी वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए थे।


