राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : यूपी के 75 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आज का  मौसम

by | Jul 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने के बावजूद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के बावजूद भी लोगों को भीसड़ उमस का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद पड़ रहे उमस से आलम यह है कि लोगों को जुलाई के महीने में भी मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। उसम भरी गर्मी के बीच IMD ने मौसम को लेकर थोड़ी राहत की बात कही है और बारिश को लेकर नया अलर्ट किया है। यूपी के सभी 75 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावनाएं बताई जा रही हैं। 

ये भा देखें : Sonam Kinnar : यूपी की पूर्व मंत्री सोनम किन्नर का सीएम योगी की सरकार पर बड़ा आरोप | Breaking News |

IMD के अनुसार 21 जुलाई यानी रविवार को उत्तर प्रदेश (UP) के कई जिलों में बारिश होनी की संभावना है। रविवार को बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आस पास के क्षेत्र में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी वर्षा की आशंका जताई है। वहीं 22 जुलाई, सोमवार को बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर,  संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्रों मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : सपा प्रमुख अखिलेश यादव तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक शहीद दिवस रैली में होंगे शामिल

बता दें कि IMD ने बताया है 21 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में  21 जुलाई से पूरे क्षेत्र में अच्छी और व्यापक बारिश के दस्तक देने के आसार हैं, जो 24 जुलाई तक जारी रह सकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर