राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : आज उत्तर प्रदेश में झूमकर बरसेगा सावन, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by | Jul 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश (UP) में सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं के मन में उत्साह भरा हुआ है। कांवड़ यात्रियों को आज पहला दिन है। श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश से जल उठाया कर उसे पश्चिमी यूपी के प्रमुख शिव मंदिरों में चढ़ाने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। इस बीच यूपी में मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में यूपी के सभी 75 जिलों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में तो मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी देखें : Breaking News : मक्का-मदीना में भी मुस्लिम…… देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान | Kawad Yatra | News

यूपी के इन जिलों के अलावा मिर्जापुर, इलाहाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा जैसे जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा ही एलर्ट एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा होते हुए बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़ और हाथरस जैसे जिलों के लिए भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : Sawan 2024 : आज श्रावण का पहला सोमवार, जानिए Sawan के दौरान क्या करें और क्या न करें

IMD के मुताबिक यूपी के इन जिलों के पूर्वांचल में बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली से लेकर देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर जैसे सभी जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि यहां के लिए कोई अलग से अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन जिलों में एक या कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर