राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी, घर के बहार निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

by | Jul 23, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update:  सावन की शुरुआत होते ही यूपी वासी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि सावन के होते ही उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार 22 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से नदियां अपने उफान पर हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज यानी 23 जुलाई को यूपी के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें : Breaking News : देश में एक साथ 3 वायरस का हमला, जल्द आएगी नई महामारी? | Viral News | Latest Update

मौसम विभाग के अनुसार यूपी (UP) के बहराइच, कन्नौज, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, बिजनौर, अमरोह मुरादाबाद, संभल, बदायूं, झांसी, रामपुर, शाहजहांपुर, ललितपुर और आस पास के क्षेत्रों में आज 23 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (UP) में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज 23 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है उनमें लखनऊ, पीलीभीत, बरेली और इसके आस पास जिले भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख का बड़ा दांव! क्या कामयाब होगा PDA का फॉर्मूला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर