UP Weather Updates : सावन शुरू होते ही पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिर से दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ शहरों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। 24 जुलाई बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश के कारण आज यानी 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
बरसेंगे जमकर बादल
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 और 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी में लखनऊ में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ शहरों में झमाझम बारिश भी हो सकती है। बता दें कि नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों उमस का प्रकोप था, ऐसे में बीते दो दिनों से हो रही बारिश राहत की किरण बनकर आई है।
इन जिलों में भारी वर्षा होने की उम्मीद
यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, आगरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर के आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


