New Delhi : लोकसभा सत्र (Parliament Session) के दौरान आज राहुल गांधी ने सदन में एक तस्वीर दिखाई। तस्वीर को लेकर राहुल गांधी का कहना था कि बजट के हलवा सेरेमनी के दौरान ली गई इस तस्वीर में कोई भी अधिकारी ओबीसी, दलित, जनजाति या फिर अल्पसंख्यक समुदाय का नहीं दिखाई देगा।
हलावा सेरेमनी से बहुसंख्यक बाहर
राहुल ने आगे कहा कि देश के बजट का हलवा बंट रहा है और देश के 73 प्रतिशत लोग इस सेरेमनी में शामिल तक नहीं हैं। राहुल ने कहा कि कुल 20 अफसरों ने बजट तैयार किया है जिसमें केवल 1 ही अल्पसंख्यक और 1 ही ओबोसी समुदाय का है लेकिन वो भी इस तस्वीर में शामिल नहीं है।
निर्माला सीतारमण ने दी प्रतिक्रिया
इस पूरी वाक्ये पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया देते हुए हंसती हैं और अपना हाथ अपने माथे पर रखती हुई दिखती हैं। वह हंसते हुए अपने दोनों हाथ अपने माथे पर पीटती हैं। जिसके बाद सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कुछ कहते हुए सुने जा सकते हैं।
देश के पिछड़े वर्ग से जुड़ा हुआ मामला
वित्त मंत्री की इस प्रतिक्रिया पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि यह हंसने का मामला नहीं है और ये मसला देश के ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग से जुड़ा हुआ है। राहुल गांधी ने हलवा को लेकर आगे कहा कि इस सेरेमनी के दौरान केवल दो से तीन फीसद लोग ही दिखते हैं।
जातिगत जनगणना करवाएगी कांग्रेस
हलवा बंटवारे को लेकर राहुल बोले कि जितने लोग इस तस्वीर में दिख रहे हैं इतने ही लोगों के बीच में ही ये हलवा बंटता भी है। अपनी बात को दोहराते हुए राहुल बोले कि ये कोई हंसने का विषय नहीं है। राहुल ने बोलेते हुए जातिगत जनगणना का मुद्दा भी छेड़ा।
इसी संसद से पास होगा जातिगत जनगणना का बिल
जातिगत जनगणना का मुद्दा छेड़ते हुए राहुल गांधी बोले कि हम तो जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं जिससे देश बदल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम वादा करते हैं कि अगर हमारी सरकार आई तो इसी संसद से जातिगत जनगणना का बिल पास होगा और किसानों को एमएसपी की गारंटी का बिल भी पास होगा।


