30 जुलाई मंगलवार यानी आज दो रेल हादसा पहला झारखंड और दूसरा वायनाड में हुए भूस्खलन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर रेल मंत्री और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झारखंड के रेल हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि लगता यह सरकार हर चीज में अपना रिकॉर्ड बनाना चाहती है। कुछ दिन पहले पेपर लीक मामले का रिकॉर्ड चल रहा था और अब उसी तरह रेल दुर्घटना का भी रिकॉर्ड बनने जा रहा है। आगे उन्होंने सवाल किया उनके पास इतना बड़ा बजट है फिर भी यह दुर्घटना क्यों हो रही हैं? फिर भी लोगों को सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं।
ये भी पढ़ें : BB OTT 3 : ग्रैंड फिनाले से कुछ कदम दूर, ये कन्टेस्टन्ट होंगे घर से बेघर
वायनाड रेल हादसे पर सपा प्रमुख ने उठाया सवाल
उठाए आज के हादसे में जिन लोगों की जान गई है सरकार उनके लिए कुछ करें और आगे ऐसी हादसा ना हो उस के लिए कोई पुख्ता इंतजाम करें। वहीं वायनाड में हुए भूस्खलन पर भी अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आज वहां अगर भूस्खलन हुआ है तो कुछ दिन पहले उत्तराखंड में भूस्खलन बड़े पैमाने पर हुए थे और लगातार होते रहे हैं सरकार इस तरह की हादसे के लिए क्या कर रही है उनको जवाब देना चाहिए।
ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |
दो यात्रियों की मौत,100 से अधिक घायल
बता दें कि झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में 30 जुलाई (मंगलवार) को करीब चार बजे बड़े रेल हादसे हुआ । राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल की 18 डब्बे पटरी से उतर गईं। इस हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर केरल के वायनाड जिले के मैप्पडी के पास पहाड़ी इलाके से भारी भूस्खलन होने के कारण अभी तक 24 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोगों के घायल होने सूचना है।


