राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू के साथ हुआ भीषण सड़क हादसा

by | Jul 30, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, लखनऊ

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका के साथ एक गंभीर हादसा हो गया है। आगरा से लखनऊ लौटते समय उनकी मर्सिडीज एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मर्सिडीज का इंजन दूर जा गिरा। दोनों को गंभीर स्थिति में पहले मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर किया गया है।

मौके पर उच्च अधिकारी भी पहुंच गए हैं। नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका की शादी इसी महीने 11 जुलाई को हुई थी। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक और कृष्णिका अपनी मर्सिडीज कार से आगरा से लखनऊ लौट रहे थे। तिर्वा कट के पास अचानक गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का इंजन छिटक कर दूर जा गिरा।

ये भी पढ़ें : BB OTT 3 : ग्रैंड फिनाले से कुछ कदम दूर, ये कन्टेस्टन्ट होंगे घर से बेघर

आस-पड़ोस के लोगों ने गाड़ी से दोनों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। पुलिस को जैसे ही पता चला कि दोनों कैबिनेट मंत्री के परिवार से हैं, उन्होंने तत्काल कार्रवाई की। दोनों को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज लाया गया और वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि गाड़ी कौन चला रहा था और इसके अलावा कोई और व्यक्ति गाड़ी में था या नहीं।

ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर